Amazing facts about electricity in hindi 2021
जब किसी चालक से धारा प्रवाहित की जाती है तो वह गर्म हो जाता है, क्यों और कैसे ?
चालक का प्रयोग विद्युत ऊर्जा के वितरण या संचरण के लिए किया जाता है। अत : चालक का अपना प्रतिरोध जितना ज्यादा कम होगा वह उतना ही अधिक उच्चकोटि का माना जाएगा। हर चालक की क्षमता उसमें प्रवाहित हो सकने वाली धारा पर निर्भर करती है। क्षमता से अधिक धारा प्रवाहित होने पर चालक में विद्युत ऊर्जा का क्षय ( लाइन लॉस ) भी बढ़ जाता है। विद्युत ऊर्जा का यह क्षय ही चालक में ऊष्मा उत्पादन के लिए उत्तरदायी होता है। ऊष्मा उत्पादन का सीधा सम्बन्ध चालक में प्रवाहित होने वाले धारा और समय से होता है। चूंकि उत्पन्न ऊषमा धारा के वर्ग, प्रतिरोध एवम् समय के समानुपाती होती है।
अतः अधिक ऊर्जा का क्षय होने पर चालक भी अधिक गर्म हो जाता है और कभी – कभी तो अत्यधिक ऊष्मा उत्पन्न होने से चालक पिघल कर टूट भी जाता है। इसीलिए सुरक्षा की दृष्टि से यह भी आवश्यक है कि हमेशा यह ध्यान रखा जाए कि चालक में क्षमता से अधिक धारा प्रवाहित न हो।
क्रिकेट के खेल में खिलाड़ी गेंद पकड़ते समय अपना हाथ पीछे क्यों ले जाता है ?
क्रिकेट का खिलाड़ी तेज आती गेंद को रोकने के लिए गेंद को पकड़ने के साथ – साथ पीछे ले जाता है। इसका कारण यह है कि गेंद को रोकने के लिए संवेग परिवर्तन तो निश्चित है यदि खिलाड़ी हाथ को पीछे नहीं ले जाएगा तो गेंद कम समयान्तराल में रुक जाएगी और बल अधिक लगाना पड़ेगा। जिससे हाथ में चोट लग सकती है। इसीलिए बल कम करने के लिए वह हाथों को पीछे ले जाकर समयान्तराल को बढ़ा देता है। जिससे बल कम लगाना पड़ता है और गेंद हाथ को बिना चोट पहुंचाए रुक जाती है।