ऑक्सीजन क्या है? तथा इसका महत्व
दोस्तों आप का स्वागत है हिंदी टाइम ब्लॉक में। क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ 5 सेकंड के लिए अगर ऑक्सीजन हमारी पृथ्वी से पूरी तरीके से गायब हो जाए तो क्या होगा। दोस्तों अक्सर हमें कहा जाता है कि पेड़ पौधे लगाओ ऑक्सीजन बहुत जरूरी है। मैं यकीन से कह रहा हूं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप को ऑक्सीजन की असली अहमियत पता चलेगी। पर आप में से ज्यादा तर लोग यह बात सोच रहे होंगे कि 5 सेकंड में तो क्या होगा, सांस रोक लेंगे 5 सेकंड भाई कौन सी बड़ी बात है। है न दोस्तों हम आपको बता दे पलक झपकते ही ताज महल, स्टैचू ऑफ यूनिटी, कुतुब मीनार समेत दुनिया की एक – एक इमारत चकनाचूर हो जाएगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि लगभग हर इमारत कंक्रीट से बनती है और कंक्रीट के कणों यानी पार्टिकल्स को इकट्ठा ऑक्सीजन ही रखता है। बिना ऑक्सीजन के कंक्रीट सिर्फ धूल है।
ऑक्सीजन का महत्व
इन 5 सेकंड में ही आप की चमड़ी एकदम जल जाएगी दरअसल सूर्य की किरणों के साथ बहुत डेंजरस अल्ट्रावायलेट रेस भी आती है जो हमारी चमड़ी के लिए बहुत घातक है। ओजोन लेयर ही इन अल्ट्रावायलेट रेस को हमारी चमड़ी को जलाने से रोकता है। ओजोन लेयर ऑक्सीजन की मॉलिक्यूल से ही बनती है। अगर ओजोन लेयर नहीं होगी तो हम पापड़ की तरह सीख जाएंगे। यकीन मानिए इन 5 सेकेंड्स में ही हमारे कान के पर्दे फट जाएंगे ऑक्सीजन खोने का मतलब हमारे आसपास के एयर प्रेशर का 21% कम होना है हवा के दबाव में अचानक से बदलाव होगा जो हमारा कान एडाप्ट नहीं कर पाएगा। जिसकी वजह से हम हमेशा के लिए सुनने की क्षमता को खो देंगे।
ऑक्सीजन का महत्व पर निबंध
इन्हीं 5 सेकंड में धरती के सरफेस यानी सतह टूट कर चकनाचूर हो जाएगी। आपके पैरों के नीचे जो जमीन है वह टूटना चालू हो जाएगी और वो तब तक टूटेगी जब तक सब कुछ खत्म ना हो जाए और आप धरती में समा जाएंगे ऐसा इसलिए होगा क्योंकि पृथ्वी की जो सतह है वह 45% ऑक्सीजन से ही बनी हैं जी हां 45% और ऑक्सीजन ही इसके पार्टिकल्स को जोड़ कर रखता है। ऑक्सीजन के गायब हो जाने से यह जोड़ छूट जाएगा और पैरों के तले से जमीन खिसक जाएगी और इन्हीं 5 सेकंड में ही सारी Non-Electronic गाड़ियां बंद हो जाएंगी और सारे हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर जमीन पर आ गिरेंगे। आपको पता है आग जलने के लिए ऑक्सीजन जरूरी है और इंजन चलने के लिए कंबशन प्रोसेस का होना बहुत जरूरी है। It Is Very Very Important ऑक्सीजन ना होने पर कंबशन नहीं होगा और सारे इंजन बंद हो जाएंगे।
ऑक्सीजन क्यों ज़रूरी है?
इन 5 सेकंड में ओशन जैसे सभी जल संसाधन गैस में बदल जाएंगे क्योंकि पानी जो होता है वह दो एलिमेंट से बना होता है। ( H2O – जल ) ओहहाइड्रोजन और ऑक्सीजन जब ऑक्सीजन मौजूद नहीं होगा तो केवल बचेगा हाइड्रोजन और हाइड्रोजन सबसे हल्की गैस है। तो यह जल्द ही पृथ्वी से निकल कर स्पेस में चला जाएगा। दिन में भी पूरी दुनिया में अंधेरा छा जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि ऑक्सीजन सूर्य की किरणों को फैलाने में मदद करती है और अगर ऑक्सीजन नहीं होगी। तो रोशनी नहीं फैलेगी और पूरी दुनिया में अंधेरा छा जाएगा। आप सोच रहे होंगे 5 सेकंड के बाद क्या होगा तो दोस्तों 5 सेकण्ड्स के बाद जो होगा उसको देखने के लिए आप जिंदा ही नहीं रहेगें। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि आपका शरीर 70% पानी से बना होता है और जैसा कि आपको पता है ऑक्सीजन के बिना पानी असंभव है तो हमारे सारे सेल्स विस्पोर्ट हो जाएंगे। सोचे सिर्फ 5 सेकंड ऑक्सीजन ना होने पर इस दुनिया का क्या होगा, अब समझ आया होगा कि ऑक्सीजन की क्या वैल्यू है ?
आक्सीजन का महत्व समझ में आया है तो लगाएं पौधे
अगर आप को ऑक्सीजन का महत्व पता चल गया है तो इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स, फैमिली, रिलेटिव्स को भी शेयर कीजिए ताकि उन्हें भी ऑक्सीजन का महत्व पता चले।